24 जून 2024 - 05:18
रूस आतंकी हमलों में 15 पुलिसकर्मियों समेत कई नागरिकों की मौत

दागेस्तान के गवर्नर ने बताया कि बंदूकधारियों के हमलों में 15 से अधिक पुलिसकर्मियों और कई नागरिकों की मौत हो गई है। वहीं, सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में छह आतंकियों को मार गिराया है

रूस के दक्षिणी प्रांत- दागेस्तान में धर्मस्थल पर हुए हमले में 15 पुलिसकर्मियों समेत किए लोगों के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहाँ ईसाई धर्मस्थल पर अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी किए जाने की खबर है। गोलीबारी दागेस्तान के डर्बेंट शहर में हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एपी के हवाले से बताया कि दागेस्तान के गवर्नर ने बताया कि बंदूकधारियों के हमलों में 15 से अधिक पुलिसकर्मियों और कई नागरिकों की मौत हो गई है। वहीं, सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में छह आतंकियों को मार गिराया है। हमले में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर है।